फरीदाबाद, गुरुग्राम की कई इमारतें गिरानी पड़ जाएंगी: 'वन भूमि' संबंधी फैसले पर खट्टर

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगर कोर्ट के 2018 के वन भूमि संबंधित फैसले का अनुपालन किया गया तो गुरुग्राम व फरीदाबाद की कई इमारतें गिरानी पड़ जाएंगी। बकौल सीएम, कोर्ट ने पीएलपीए के अंतर्गत भूमि को भी 'वन भूमि' मान लिया है जबकि ये दोनों अलग हैं।