फरीदाबाद में शादी के बैंड में लाइटमैन का काम करने वाले दो लोगों की करंट लगने से हुई मौत

फरीदाबाद (हरियाणा) में शादी के बैंड में लाइटमैन का काम करने वाले दो दिहाड़ी मज़दूरों की करंट लगने के कारण रविवार रात को मौत हो गई। बकौल पुलिस, लाइट वाली छतरी के बिजली ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।