फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के विरोध में छत्तीसगढ़ में लोगों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के एक समूह ने रायपुर में विधानसभा के पास नग्न होकर प्रदर्शन किया। समूह के लोग फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां लिए हुए दिखे।