फर्ज़ी ड्राइविंग लाइसेंस के ज़रिए दिल्ली पुलिस में भर्ती होने वाले 12 कॉन्स्टेबल बर्खास्त

दिल्ली पुलिस ने फर्ज़ी ड्राइविंग लाइसेंस की सहायता से भर्ती होने वाले 12 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा इन बर्खास्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 2012 में एक कॉन्स्टेबल के पास फर्ज़ी लाइसेंस मिलने के बाद क्राइम ब्रांच को 81 लाइसेंस की जांच सौंपी गई थी।