फर्ज़ी पुलिसकर्मी ने आंध्र प्रदेश में 2 नाबालिग लड़कियों का किया रेप, गिरफ्तार किया गया

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया है कि विजयनगरम में फर्ज़ी पुलिसकर्मी बनकर 2 नाबालिग लड़कियों का बलात्कार करने वाले एक 35-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने लड़कियों की उनके पुरुष मित्रों के साथ घूमने की तस्वीरें उनके परिजनों को दिखाने की धमकी दी थी। आरोपी पर पहले से 14 मामले दर्ज हैं।