फर्ज़ी वीडियो शेयर करने के मामले में बीजेपी नेता नवीन कुमार के खिलाफ पंजाब में दर्ज हुआ केस
पंजाब पुलिस ने दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक फर्ज़ी वीडियो शेयर करने के मामले में केस दर्ज किया है। वीडियो में केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' के अन्य विधायकों के साथ भ्रष्टाचार से पैसे लेते हैं।