केंद्र सरकार ने एक यूट्यूब चैनल पर किए जा रहे उस दावे पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 'कन्या सुमंगला योजना' के तहत सरकार उन परिवारों को हर महीने ₹4,500 देगी जिन परिवारों में लड़कियां है। सरकार ने कहा, "यह दावा फर्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।"