बेंगलुरु स्थित फर्नीचर रेंटल स्टार्टअप फरलेंको ने जनवरी और फरवरी के महीनों में लगभग 180 कर्मचारियों को निकाल दिया है जिसमें अधिकतर छंटनी ग्राहक सहायता भूमिकाओं में हुई। फरलेंको ने कहा कि उसने कोलकाता, मैसूरु, चंडीगढ़ और जयपुर में परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है, फरलेंको की स्थापना 2012 में अजित करिमपना ने की थी।