inshorts

फर्म का दावा, वोडाफोन आइडिया के 2 करोड़ ग्राहकों का डेटा हुआ सार्वजनिक; कंपनी ने नकारा

साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म साइबरएक्स9 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया की प्रणाली में मौजूद खामियों के चलते लगभग 2 करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया है। कंपनी ने इस पर कहा, "यह रिपोर्ट गलत और दुर्भावनापूर्ण है...हमारे पास मजबूत आईटी सुरक्षा ढांचा है जिससे ग्राहकों का डेटा सुरक्षित रहता है।"