फर्ज़ी दस्तावेज़ों के आरोपों के बीच वानखेड़े ने कोर्ट में जमा किए जन्म और स्कूल प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोप 'समीर वानखेड़े ने जॉब हासिल करने के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया' के बाद एनसीबी अधिकारी ने कोर्ट में जन्म और स्कूल प्रमाण पत्र जमा किए हैं। स्कूल सर्टिफिकेट में उनका नाम समीर ज्ञानदेव वानखेड़े लिखा हुआ है जबकि जाति के कॉलम में महार (अनुसूचित जाति) दर्ज है।