असम पुलिस ने फर्ज़ी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड समेत अन्य फर्ज़ी दस्तावेज़ों के साथ म्यांमार के 26 नागरिकों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ में धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के लिए दिल्ली जाने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।