गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने रविवार को ₹30,000-₹70,000 में फर्ज़ी डिग्री/मार्कशीट बेचने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, इनके पास से 85 फर्ज़ी मार्कशीट, कॉलेजेस की मोहरें व अन्य सामान मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ₹5,000/दिन के हिसाब से गूगल पर इसके ऐड देते थे और कम-से-कम ₹5 लाख/महीना कमाते थे।