inshorts

फर्ज़ी मेसेज फैलाए जा रहे हैं: सेना में नेपाल से गोरखाओं की भर्ती को लेकर भारतीय सेना

भारतीय सेना ने गोरखा रेजिमेंट में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व भारत से सैनिकों की भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पर प्रतिक्रिया दी है। सेना ने ट्वीट किया, "भारतीय सेना में नेपाल से गोरखाओं की भर्ती के बारे में सोशल मीडिया पर...फर्ज़ी मेसेज फैलाए जा रहे हैं। इस प्रकार के झूठे संदेशों से सावधान रहें।"