फर्ज़ी है: ‘एसबीआई खाते को ब्लॉक होने से बचाने के लिए पैन अपडेट करें’ वाले मेसेज पर सरकार
एक मेसेज में दावा किया जा रहा है कि ग्राहक अपने एसबीआई खाते को ब्लॉक होने से बचाने के लिए अपना पैन नंबर अपडेट करें। इस मेसेज में एक लिंक भी है जिस पर क्लिक कर पैन अपडेट करने को कहा गया है। सरकार ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "ऐसे ईमेल/एसएमएस का जवाब कभी न दें...यह मेसेज फर्ज़ी है।"