एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना के तहत 18 साल की आयु तक की सभी लड़कियों को हर महीने ₹5,000 दिए जाएंगे। सरकार ने इस दावे पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, "यह दावा फर्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।"