केंद्र सरकार ने उन सोशल मीडिया पोस्ट्स पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान 12-घंटों में रिटर्न जर्नी करने पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने कहा, "केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यह आदेश जारी नहीं किया गया है...यह दावा फर्ज़ी है।"