केंद्र सरकार ने http://jeevanpraman.online नाम की एक वेबसाइट को फर्ज़ी करार दिया है जो रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर ₹150 लेकर पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र देने का दावा कर रही है। सरकार ने कहा, "ऐसी किसी भी वेबसाइट का भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। सही जानकारी के लिए https://jeevanpramaan.gov.in साइट पर जाएं।"