फसल क्षति के मुआवज़े की मांग करते हुए एमपी में पूर्व विधायक के पैरों में गिरा किसान

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने को लेकर एक किसान अपनी क्षतिग्रस्त फसल का मुआवज़ा मांगते हुए पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव और ज़िला कलेक्टर अक्षय सिंह के पैरों में गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूर्व विधायक व कलेक्टर क्षेत्र में फसल क्षति का मुआयना करने गए थे।