फांसी के बजाय मौत की सज़ा के दूसरे तरीके अपनाने के लिए बनाएंगे कमिटी: एससी से केंद्र

मौत की सज़ा के लिए फांसी के बजाय अन्य दर्द रहित तरीके अपनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस पर एक एक्सपर्ट कमिटी बनाने पर विचार हो रहा है। मामले में अगली सुनवाई जुलाई में होगी। बकौल याचिकाकर्ता, फांसी में शरीर 30 मिनट तक लटकाए रखते हैं।