inshorts

फाइज़र ने कंपनी छोड़ रही कर्मचारी पर किया केस, कहा- वैक्सीन संबंधी गोपनीय दस्तावेज़ चुराए

फाइज़र ने कोविड-19 वैक्सीन संबंधी गोपनीय दस्तावेज़ चुराने के आरोप में चन शाओ ली नामक एक कर्मचारी पर केस किया है। बकौल फाइज़र, उन्होंने 12,000 फाइलों को बगैर अनुमति के अपने निजी अकाउंट्स में भेजा और पूछे जाने पर गुमराह करने के लिए दूसरा लैपटॉप दिखाया। फाइज़र के अनुसार, ली को उनकी प्रतिद्वंद्वी ज़ेनकोर से जुड़ने का ऑफर मिला है।