फार्महाउस में चल रहे अवैध कसीनो का दिल्ली में हुआ भंडाफोड़, 16 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अलीपुर इलाके में एक फार्महाउस में चल रहे अवैध कसीनो का भंडाफोड़ कर जुआ खेलने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1.67 लाख की नकदी और करीब ₹75 लाख की वैल्यू के 2,780 प्लास्टिक चिप्स व कॉइन्स भी बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, सभी आरोपी दिल्ली के निवासी हैं।