फिंच ने वनडे से संन्यास लेने के बाद शेयर की अपनी तस्वीरें, कहा- यह सफर असाधारण रहा

ऑस्ट्रेलिया के ऐरन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "यह सफर असाधारण रहा। कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।" बकौल फिंच, "ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे बचपन का सपना था। मुझे जो अवसर मिले, वे उम्मीदों से बढ़कर थे।"