फिच ने 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.8% से घटाकर किया 7%

फिच रेटिंग्स ने 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.8% से घटाकर 7% कर दिया है। फिच ने अगले वित्त वर्ष के लिए भी जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.4% से घटाकर अब 6.7% कर दिया है। इससे पहले मूडीज़ ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.7% कर दिया था।