चंडीगढ़ के उपभोक्ता आयोग ने फिटजी इंस्टीट्यूट को उसकी कोचिंग से असंतुष्ट छात्र को ₹69,909 रिफंड और ₹32,000 हर्जाना व मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया है। छात्र की शिकायतकर्ता मां के अनुसार, इंस्टीट्यूट ने पहले कहा था कि कुल फीस में स्कूल फीस शामिल है लेकिन बाद में 11वीं व 12वीं की फीस अलग से भरने को कहा।