फिनटेक क्षेत्र लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सुरक्षा पर लगातार काम करे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में एक संदेश में कहा कि लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए फिनटेक क्षेत्र को सुरक्षा पर लगातार काम करना होगा। बकौल पीएम, फिनटेक व स्टार्टअप क्षेत्र में भारत की पहचान बतौर इनोवेशन सेंटर बनी है। यह संदेश जीएफएफ-2022 के सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन क्रिस गोपालकृष्णन ने पढ़ा।