फिर से चढ़ने की कोशिश करूंगा: चट्टान पर 45 घंटे तक फंसे रहने के बाद बचाया गया केरल का युवक

पालक्काड (केरल) की पहाड़ी में खतरनाक चट्टान पर 45 घंटे तक फंसे रहने के बाद भारतीय सेना द्वारा बचाए गए आर. बाबू नामक युवक ने कहा है कि वह पहाड़ पर फिर से चढ़ने की कोशिश करेगा। बकौल आर. बाबू, पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश का यह उसका पहला प्रयास था। बाबू को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।