सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के वक्त सुरक्षा चूक मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि फिरोज़पुर के तत्कालीन एसएसपी हरमनदीप सिंह 'कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे'। एससी द्वारा गठित कमिटी ने रिपोर्ट में कहा, "पर्याप्त समय व फोर्स होने के बावजूद सिंह एक्शन लेने में विफल रहे।"