फिलिपींस की नैशनल पुलिस ने सोमवार को कहा कि वहां पिछले सप्ताह आए तूफान 'राय' से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। वहीं, इससे द्वीपसमूह के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में तबाही होने के बाद कम-से-कम 239 लोग घायल हुए और 52 लापता हो गए। तूफान के चलते देश में 3,00,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।