भारतीय विदेश मंत्रालय ने फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन को लेकर कहा है, "हमने मुकुल के निधन पर कुछ गैर-ज़िम्मेदाराना टिप्पणियां देखी हैं। उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ था।" मंत्रालय ने आगे कहा, "हम निवेदन करते हैं कि एक युवा राजनयिक के आकस्मिक निधन पर शालीनता और सम्मान के साथ पेश आएं।"