फिलिस्तीन में मृत मिले भारतीय राजनयिक की मां ने मौत को बताया संदिग्ध, नए पोस्टमॉर्टम का आदेश

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि 6 मार्च को फिलिस्तीन में मृत पाए गए भारत के राजनयिक मुकुल आर्य का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गौरतलब है, मुकुल आर्य की मां रौशन लता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कोर्ट का रुख किया था और एम्स में बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी।