फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस सौदा द्विपक्षीय है; रूस पर प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगा: भारत
मनीला में भारत के राजदूत शंभू कुमारन ने कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए फिलीपींस के साथ भारत का सौदा द्विपक्षीय है और यह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगा। बकौल कुमारन, फिलीपींस ने पिछले महीने दुर्घटनावश फायर होकर पाकिस्तान में मिसाइल गिरने की घटना के बाद ब्रह्मोस मिसाइल पर भारत से स्पष्टीकरण मांगा है।