फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटर्टे ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अगले साल उप-राष्ट्रपति पद के दावेदार नहीं बनेंगे। डुटर्टे ने कहा, "फिलीपीन्स के लोगों की भावना यही है कि मैं (इसके) योग्य नहीं हूं।" फिलीपीन्स के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति केवल एक बार 6 साल तक ही राष्ट्रपति रह सकता है।