inshorts

फिलीपीन्स में शख्स ने गलती से 12 फीट लंबे मगरमच्छ को समझा स्टेच्यू, उसने किया हमला

फिलीपीन्स में एक 68-वर्षीय पर्यटक ने गलती से 12-फीट लंबे मगरमच्छ को स्टेच्यू समझ लिया जिसके बाद उसने शख्स पर हमला कर दिया। शख्स थीम पार्क के पूल में सेल्फी लेने उतरा था और इसी बीच मगरमच्छ ने उसे पानी में घसीट लिया। हालांकि, शख्स मगरमच्छ से अलग होने में कामयाब रहा लेकिन उसकी कई हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया।