पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कोकेन की लत को लेकर कहा है कि वह पाकिस्तान में रिहैब में रहे थे। अकरम ने कहा, "उन्होंने मेरी मर्ज़ी के खिलाफ मुझे ढाई महीने तक वहां (रिहैब) रखा था।" उन्होंने कहा, "फिल्मों में...रिहैब में बढ़िया लॉन दिखाए जाते हैं...मैं जहां था वहां एक गलियारा और आठ कमरे थे…वह काफी कठिन समय था।"