फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कतर पहुंचे ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड नेमार के हमशक्ल का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कई फैन्स नेमार के हमशक्ल के साथ सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं। फीफा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "झूठ नहीं बोल रहा, मुझे भी यही लगा कि यह वही हैं।"