फीफा ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से प्रतिबंध हटा लिया है। फीफा के मुताबिक, एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए गठित प्रशासकों की समिति को समाप्त करने की पुष्टि के बाद फीफा ने यह फैसला लिया। बकौल फीफा, अंडर-17 महिला विश्व कप-2022 योजना के अनुसार भारत में आयोजित किया जा सकता है।