फीफा ने स्पेन के खिलाफ जापान के विवादित गोल को वैध बताते हुए जारी किया फुटेज

फीफा ने गुरुवार को स्पेन के खिलाफ जापान के विवादित विजयी गोल को वैध बताते हुए एक फुटेज जारी किया है। इसी गोल के कारण फीफा विश्व कप-2022 से जर्मनी बाहर हो गया था। फुटेज में दिख रहा है कि गेंद का निचला हिस्सा लाइन से बाहर था लेकिन ऊपर से देखने पर गेंद का कुछ हिस्सा लाइन पर दिखा।