फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मैच में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड
पुर्तगाल ने गुरुवार को फीफा विश्व कप-2022 के अपने पहले मुकाबले में घाना को 3-2 से हराया। मैच में गोल दागने के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पुर्तगाल के लिए बाकी 2 गोल जोआओ फेलिक्स और रफाइल लियाओ जबकि घाना के लिए आंद्रे आयू व उस्मान बुखारी ने किए।