फीफा विश्व कप 2022 में ब्राज़ील के ग्रुप चरण के बचे हुए मैचों से बाहर हुए नेमार

ब्राज़ील के फॉरवर्ड नेमार गुरुवार को सर्बिया के खिलाफ टखने में चोट लगने के कारण फीफा विश्व कप-2022 में ब्राज़ील के ग्रुप चरण के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। वह 28 नवंबर को स्विट्ज़रलैंड और 2 दिसंबर को कैमरून के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। नेमार के टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में फिट होने की उम्मीद है।