फीफा विश्व कप 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मेज़बान कतर

फीफा विश्व कप-2022 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स-इक्वाडोर का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ होने के बाद मेज़बान कतर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। विश्व कप के 92 साल के इतिहास में कोई मेज़बान टीम इतनी जल्दी बाहर नहीं हुई थी। ग्रुप-ए में नीदरलैंड्स और इक्वाडोर के 4-4, सेनेगल के 3 और कतर के शून्य अंक हैं।