फीफा विश्व कप के 9वें दिन कुल 14 गोल दागे जाने के बीच किस टीम ने किसे हराया?

फीफा विश्व कप 2022 के 9वें दिन (सोमवार) कुल 14 गोल दागे गए जो मौजूदा टूर्नामेंट में एक दिन में सर्वाधिक गोल हैं। कैमरून ने सर्बिया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला जबकि घाना ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। वहीं, ब्राज़ील और पुर्तगाल सोमवार को अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम 16 में पहुंच गए।