फीफा विश्व कप 2022 में उरुग्वे के खिलाफ ग्रुप एच मैच के पहले हाफ में पुर्तगाल के 20-वर्षीय डिफेंडर नूनो मेंडिस चोटिल होने के बाद रो पड़े। अपना पहला फीफा विश्व कप मैच खेल रहे मेंडिस 42वें मिनट में सब्स्टीट्यूट किए जाने के बाद मैदान से बाहर निकलते समय रोते हुए दिखे। मैदान पर उनकी जगह राफेल गुएरेरो ने ली।