फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में इस्तेमाल होने वाली विशेष गेंद का हुआ अनावरण

फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल और फाइनल में इस्तेमाल होने वाले आधिकारिक मैच बॉल का नाम 'अल हिल्म' रखा गया है। 'अल हिल्म' अरबी में 'सपना' का अनुवाद है और यह ग्रुप चरणों के आधिकारिक मैच बॉल 'अल रिहला' (यात्रा) का अगला रूप है। 'अल हिल्म' का डिज़ाइन सुनहले रंग पर आधारित है और इसमें सूक्ष्म त्रिकोणीय पैटर्न है।

Load More