फीफा विश्व कप में पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में पहुंचा द. कोरिया, उरुग्वे जीत के बाद भी बाहर

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप एच मैच में पुर्तगाल को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 के राउंड ऑफ 16 के लिए क्वॉलिफाई किया। वहीं, अंतिम ग्रुप मैच में घाना को हराने वाली उरुग्वे बाहर हो गई है। गौरतलब है, अंकतालिका में कोरिया और उरुग्वे के समान अंक थे लेकिन उरुग्वे के गोल कम थे।