कतर में चल रहे फीफा विश्व कप में क्रिकेटर संजू सैमसन के फैन्स ने उनके समर्थन में बैनर दिखाए जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। सैमसन को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के बाद यह तस्वीरें सामने आईं। दरअसल, उन्हें भारत की टी20 विश्व कप 2022 की टीम में भी नहीं चुना गया था।