inshorts

'फीफा विश्व कप में हमारा शेर' ट्वीट के लिए ट्रोल हुआ पाकिस्तानी फुटबॉल फेडरेशन

पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) ने पाकिस्तानी फुटबॉलर अब्दुल्ला शाह की तस्वीर ट्वीट कर लिखा 'हमारा शेर फीफा विश्व कप 2022 में हमारा प्रतिनिधित्व करता हुआ' जिसके बाद यूज़र्स पीएफएफ को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, पीएफएफ के 'वह दिन दूर नहीं जब हमारी टीम भी क्वॉलिफाई करेगी' लिखने पर एक यूज़र ने कहा, "पहले एक प्री-क्वॉलिफायर जीतने की कोशिश करो।"