फील्ड पर बहुत प्रेशर होता है इसलिए ऐसा हो जाता है: रोहित के वायरल रिऐक्शन पर सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I के दौरान रोहित शर्मा के सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिऐक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "फील्ड पर काफी प्रेशर होता है जिसकी वजह से कभी-कभी ऐसा हो जाता है।" रोहित द्वारा मज़ाक में दिनेश कार्तिक का जबड़ा पकड़ने पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "इतना तो हंसी-मज़ाक बनता है।"