inshorts

फुटबॉल की तरह टी20 क्रिकेट में भी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट अधिक होना चाहिए: रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि फुटबॉल की तरह टी20 क्रिकेट में भी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं द्विपक्षीय टी20 क्रिकेट कम-से-कम देखना चाहूंगा। फुटबॉल में कई सारी लीग हैं...राष्ट्रीय टीमें केवल विश्व कप या विश्व कप क्वॉलिफाइंग खेलती हैं। मुझे लगता है टी20 क्रिकेट भी इसी तरह खेला जाना चाहिए।"