inshorts

फुटबॉल फैन्स मैराडोना का दिल न चुरा लें इसलिए उन्हें बिना दिल के दफनाया गया: किताब का दावा

अर्जेंटीनियाई न्यूरोलॉजिस्ट व पत्रकार नेल्सन कास्त्रो ने डिएगो मैराडोना पर अपनी आगामी पुस्तक 'डिएगोज़ हेल्थ: द ट्रू स्टोरी' में दावा किया है कि फुटबॉल फैन्स मैराडोना की कब्र से उनका दिल न चुरा लें इसलिए उन्हें बिना दिल के दफनाया गया। बकौल कास्त्रो, मैराडोना के निधन का कारण पता न लगाया जा सके इसलिए भी उनका दिल हटाना ज़रूरी था।