फुमिओ किशिदा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

जापान में सत्तारूढ़ दल के नेतृत्व के आखिरी चरण का चुनाव जीतने के बाद फुमिओ किशिदा जापान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्व विदेश मंत्री किशिदा ने दूसरे दौर में पूर्व रक्षा व पूर्व विदेश मंत्री तारो कोनो को हराया। वहीं, प्रधानमंत्री पद की दो महिला दावेदार (साने ताकाची और सेको नोडा) पहले दौर के बाद ही बाहर हो गई थीं।